गर्मी से स्कूलों का समय बदला, बारिश-आंधी की आशंका

0
449
Weather in Himachal
Weather in Himachal

आज समाज डिजिटल, Dharmshala News : हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर कभी नर्म तो कभी गर्म। बीच-बीच में बारिश से गर्मी का असर कम होता है, लेकिन सूरज की तपिश बढ़ जाती है। सूबे में अब कांगड़ा में गर्मी के चलते स्कूल खोलने का समय बदला गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन बारिश और तूफान की संभावना जताई है। इस संबंध में येलो अलर्ट भी जारी किया है।

कांगड़ा में लगातार बढ़ रही गर्मी के प्रकोप के मद्देनजर अब जिलाधीश कांगड़ा ने स्कूलों की टाइमिंग में फेरबदल किया है। अब स्कूल साढ़े 9 की बजाय पौने आठ बजे खुलेंगे और तीन बजे बन्द होने की बजाय 1 बजे बन्द होंगे, ताकि दोपहर एक बजे के बाद पड़ने वाली गर्मी से बच्चों को झुलसने से बचाया जा सके। जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत ये बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने तमाम निजी और सरकारी स्कूलों को आदेश पारित करते हुये कहा कि 23 मई के बाद तमाम स्कूल सुबह पौने 8 बजे खोले जाएं और 1 बजे बन्द हों, इसलिये, क्योंकि दोपहर 1 बजे के बाद ही बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है, जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  छात्रा श्रुति मिस फेयरवेल व छात्र सचिन मिस्टर फेयरवेल बने, छोटूराम विधि संस्थान में फेयरवेल पार्टी आयोजित

कैसा रहेगा हिमाचल में मौसम

यदि बात करें मौसम विभाग की तो शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी, ओलावृष्टि, बारिश और आसमानी बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चालीस किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के चलने की संभावना है। गुरुवार को मनाली में एक मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि, प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने से न्यूनतम तापमान बढ़ा है।

बारिश की रफ्तार रहेगी 30 से 40 किमी प्रति घंटा

मौसम विभाग ने 21 से 25 मई को लाहौल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में तीस से चालीस किलोमीटर की रफ्तार से बारिश, आंधी चलने और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : जाखड़ का भाजपा में जाना औपचारिक, पहले से पहुंचा रहे थे कांग्रेस का नुकसान: राजा वडिंग

SHARE