Weather: उत्तर-पश्चिम में बढ़ेगा तापमान उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान

0
225
Weather February 26 Update
उत्तर-पश्चिम भारत में कई जगह बढ़ेगा तापमान, उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी का अनुमान

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather February 26 Update): उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान तीन से छह डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। इन राज्यों के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की भी उम्मीद है।

उत्तराखंड में आज सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार राज्य में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ उत्तर पूर्वी हवाओं के चलते आज पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे राज्य के चार जिलों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर और चमोली में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। एक मार्च तक मौसम ऐसा रह सकता है। इससे तापमान में कमी होने की संभावना है। बता दें कि पिछले कई दिन से राज्य में मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है।

राज्य में कुछ जगह बिजली गिरने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च को प्रदेश में कहीं-कहीं बिजली गिरने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। बिक्रम सिंह ने बताया कि बिजली गिरने को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल : चार दिन मौसम खराब रहने के आसार

हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी से एक मार्च तक मौसम खराब हो सकता है। राज्य के कई इलाकों में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। आज और कल भी एक या दो जगहों पर बारिा व हिमपात हो सकता है। एक मार्च के लिए ऊंचाई वाले कई भागों में भारी बारिश व बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य और निचले एक-दो इलाकों में 28 फरवरी और एक मार्च को अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी है।

इन जिलों में भारी बारिश व बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, राजधानी शिमला व लाहौल-स्पीति जिले के कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। ऊना में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, शिमला में यह 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान व यूपी में बढ़ेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यूपी और राजस्थान में पारा बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

जानिए दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गुजरात में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस के संविधान में किए कई बड़े बदलाव, सोनिया का राजनीति से संन्यास का संकेत

Connect With Us: TwitterFacebook

 

SHARE