पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश व हिमपात का अनुमान

0
323
Weather February 16 Update

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली, (Weather February 16 Update): पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 18 से 20 फरवरी तक क्षेत्र में हल्की से छिटपुट बारिश व हिमपात हो सकता है। देश के बाकी हिस्सों में पांच दिन में मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। देश की सभी क्षेत्रों में इस माह बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है।

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, आज इतना रहने का अनुमान

देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है और आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावना है। आज भी राजधानी में मौसम साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 17 फरवरी को भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

देश में कहीं शीतलहर की स्थिति संभावना नहीं

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वोत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। वहीं पूरे हफ्ते के दौरान देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर की स्थिति नहीं रहने की संभावना है।

जानिए कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद व हैदराबाद के मौसम का हाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रह सकता है। वहीं, हैदराबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, जबकि अधिकतम 33 डिग्री रहने के आसार हैं। दोनों जगह ं मुख्य रूप से दिन में आसमान साफ रहेगा। अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री रह सकता है। मुंबई में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। दोनों शहरों में दिन में धूप रहेगी।

ये भी पढ़ें :Tamilnadu Crime: तमिलनाडु में डीएमके के पार्षद ने की सेना के जवान की पीटकर हत्या

ये भी पढ़ें : त्रिपुरा विधानसभा के लिए वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE