Weather 6 April 2024: देश के कई इलाकें में तापामन 40 पार, बिहार के बक्सर में 42.2 डिग्री पहुंचा पारा

0
34
Weather 6 April 2024
देश के कई इलाकें में तापामन 40 पार।

Aaj Samaj (आज समाज),  Weather 6 April 2024, नई दिल्ली: देश के कई इलाकों में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी कहर बनने लगी है। कई राज्यों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है और लू के थपेड़े महसूस किए जा रहे हैं। बिहार के 9 जिलों में पारा 40 पार कर गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार शुक्रवार को राज्य के बक्सर जिले में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो से तीन दिन राज्य के कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी।

 उत्तर-पूर्व भारत में 7 अप्रैल तक बारिश और तूफान

इसके अलावा अगले पांच दिन में अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों समेत कई जगह बारिश और लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। उत्तर-पूर्व भारत में 7 अप्रैल तक बारिश और तूफान के हालात बन सकते हैं। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में हल्की या मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अरुणाचल में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश या आंधी आने की संभावना है।

इन राज्यों में मध्यम बारिश का अनुमान

असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह बादलों के बीच तेज हवाए चलीं। रविवार को भी तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में स्थिरता आ सकती है। हरियाणा के अंबाला व आसपास के इलाकों में भी शुक्रवार सुबह हल्के बादल थे और इस दौरान ठंडी हवाएं चलीं। हालांकि इसके बाद मौसम साफ हो गया और दिनभर तेज धूप रही।

अप्रैल-मई में सबसे ज्यादा गर्मी का अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही मई में सबसे ज्यादा गर्मी की संभावना जताई है। अधिकतर मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक हीटवेव चलने का अनुमान है। देश के कई हिस्सों में इस महीने बीस दिन तक हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है। सात अप्रैल तक कई राज्यों में लू चलने के आसार हैं। इन सात राज्यों में ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा है। वहीं आंध्र प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में लू चल सकती है।

यह भी पढ़ें:

FIR Registered Against Minister Aseem Goyal : हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल के नाम से लुधियाना में एफआईआर दर्ज

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE