Weather 24 May 2024: केरल में भारी बारिश ने ली 7 लोगों की जान, उत्तर भारत के 3 राज्यों में गर्मी से 11 लोगों की मौत

0
11
Weather 24 May 2024
केरल के कोच्चि में बाढ़ग्रस्त बस टर्मिनल से गुजरता एक व्यक्ति।

Aaj Samaj (आज समाज), Weather 24 May 2024, नई दिल्ली: दक्षिणी भारत के राज्य केरल में एक और जहां बारिश जानलेवा बन गई है, वहीं उत्तर भारत में बीते कुछ दिन से प्रचंड गर्मी लोगों के लिए लगातार आफत बनी हुई है। मानसून से पहले केरल में अचानक हुई बारिश के कारण आई बाढ़ और बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और उत्तर भारत के हरियाणा में भीषण गर्मी ने दो, मध्यप्रदेश में चार और राजस्थान में पांच लोगों की जान ले ली है।

  • देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के 6
  • आज से प्रचंड गर्मी के नौ दिन, नौतपा हुआ शुरू

बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस

देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के छह शहर शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान 47 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इसके अलावा, 24 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो प्रचंड गर्मी के नौ दिन होते हैं। इस दौरान राजस्थान में कई जगह तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है।

केरल में अब भी बारिश का रेड अलर्ट, तमिलनाडु में आरेंज अलर्ट

केरल में अब भी बारिश का रेड अलर्ट, जबकि तमिलनाडु में आरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब व गुजरात में लू उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात में गर्मी, देश में केवल सिक्किम व अरुणाचल ऐसे राज्य हैं, जहां चरम मौसम से जुड़ा कोई अलर्ट जारी नहीं है।

देश की राजधानी दिल्ली के लिए आज येलो अलर्ट

राष्टÑीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई, जिससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा। बुधवार को यह 43.4 डिग्री दर्ज किया गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार से सोमवार तक के लिए लू का आॅरेंज अलर्ट है।

जल्द टूट सकता है बिजली खपत का सार्वकालिक रिकॉर्ड

भीषण गर्मी के कारण देशभर में बिजली की मांग बुधवार को 235 गीगावाट यानी 2 लाख 35 हजार मेगावाट पहुंच गई। यह इस सीजन की अधिकतम मांग है। बिजली मंत्रालय का अनुमान है कि जल्द देश में बिजली खपत का सार्वकालिक रिकॉर्ड टूट सकता है, जो सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट था।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE