Weather 23 May 2024: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच केरल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

0
10
Weather 23 May 2024
उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच केरल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट।

Aaj Samaj (आज समाज), Weather 23 May 2024, नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम भारत में एक ओर जहां भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है, वहीं केरल में मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है और अब भी वहां बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के दो जिलों में रेड और 9 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में 5 दिन तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

उत्तर भारत के दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व अन्य कई राज्यों सहित पूरे उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। दिन में आसमान से जैसे आग बरस रही है। अगले 5 दिन तक उत्तर भारत में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन के समय अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या ऊपर रहने का अनुमान जताया है। वहीं जम्मू संभाग में सातवें दिन पारा 40.0 डिग्री रहा। भीषण गर्मी से बचाव के लिए अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

राजस्थान के बाड़मेर में पार 48 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान था। इसके अलावा, राज्य के तीन और शहरों फलोदी में 47.8, चुरु में 47.4 और जैसलमेर में 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाके भी झुलस रहे, हिमाचल में सूख रहे जल स्रोत

उत्तर भारत में पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाके भी इन दिनों बुरी तरह तप रहे हैं। जम्मू संभाग में बुधवार को सातवें दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। जम्मू में एक सप्ताह से लगातार भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी कम होने और बढ़ते तापमान के चलते ज्यादातर जल स्रोत सूख रहे हैं और 478 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जल संसाधनों में 75 फीसदी तक पानी की कमी हो गई और कोई दूसरा वैकल्पिक स्रोत भी नहीं है। सोलन समेत कई जिलों में तीन से चार दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है।

केरल : मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

केरल में भारी बारिश की संभावना के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। रेड अलर्ट वाले जिलों में 20 सेमी तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं तमिलनाडु के कोयंबटूर के अलावा, कन्याकुमारी और शिवगंगा जिले में भी 12 से 14 सेमी तक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE