Weather 2 March Update: मार्च, अप्रैल व मई में पड़ेगी भीषण गर्मी, इस माह से ही चलेगी लू

0
220
Weather 2 March Update
मार्च, अप्रैल व मई में पड़ेगी भीषण गर्मी, इस माह से ही चलेगी लू

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली
Weather 2 March Update: इसी महीने ही इस बार भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है और मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अलावा अप्रैल और मई में भी देश में भीषण गर्मी पड़ेगी। वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च में ही लू चलने लगेगी। उनका कहना है कि पूर्वी, मध्य व उत्तर-पूर्वी भारत के अधिकतर इलाकों में एक ओर जहां अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, वहीं उत्तर पश्चिमी भारत सहित देश के अन्य भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम बने रहने का अनुमान है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज बारिश या हिमपात का अनुमान

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज बारिश या हिमपात हो सकता है। राष्टÑीय राजधानी दिल्ली में कल सुबह तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हुई थी। हालांकि इससे कुछ दिन बढ़ी गर्मी में कोई कमी नहीं आई। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

फरवरी में ही कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है गर्मी

बता दें कि इस बार फरवरी में ही गर्मी बीते 146 साल का रिकार्ड तोड़ चुकी है। 1877 के बाद फरवरी देश भर में सर्वाधिक गर्म रहा है। फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री रहा जो अब तक का सबसे ज्यादा है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान 1901 से लेकर अब तक का पांचवां सर्वाधिक रहा। उधर, दिल्ली में फरवरी में गर्मी ने 17 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।

दिल्ली में कल इतना रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान

दिल्ली का कल अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा हौ। यह इस सीजन का सर्वाधिक है। इससे पहले 2017 में एक मार्च को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने गर्मी से उत्पन्न बीमारियों से बचाने के लिए लोगों को सलाह दी है कि वे उच्च प्रोटीन युक्त भोजन न करें और दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप में न निकलें। हवादार जगहों पर रहें। विभाग ने प्यास नहीं लगने पर भी लोगों को पर्याप्त पानी पीने की नसीहत दी है।

ये भी पढ़ें : PM Modi Address G20 Foreign Minister Meet: एक पृथ्वी, एक परिवार व एक भविष्य’ की थीम एक उद्देश्य व कार्रवाई की एकता की जरूरत का संकेत

 

SHARE