Weather 14 April Update: आंध्र प्रदेश, बंगाल, बिहार व ओडिशा में 3-4 दिन में लू का अनुमान

0
197
Weather 14 April Update
आंध्र, बंगाल, बिहार व ओडिशा में 3-4 दिन में लू चलने का अनुमान

Weather 14 April Update: आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार व ओडिशा के कुछ इलाकों में अगले 3-4 दिन में लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस माह के शुरु में ही उत्तर पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना जताई थी।

  • मैदानी इलाके में अधिकतम पारा 40 पहुंचते तो हीट वेव
  • पहाड़ों में 30 व तटीय इलाकों में 37 डिग्री पर लू घोषित
  • इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने की संभावना
  • औसत 96 फीसदी बारिश की का अनुमान

इन जगह सामान्य से अधिक लू संभावना

आईएमडी अधिकारियों के अगले तीन-चार में मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है। बता दें कि अगर किसी मैदानी इलाके में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री तक पहुंचता है तो हीट वेव घोषित किया जाता है। वहीं, पहाड़ों में 30 डिग्री व तटीय इलाकों में 37 डिग्री पारा पहुंचने पर लू चलने लगती है। लू का स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। इसी के साथ यदि अगर किसी इलाके में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है।

1901 के बाद इस बार फरवरी सबसे गर्म

मौसम विभाग ने बताया कि साल 2023 में फरवरी 1901 के बाद सबसे गर्म महीना था। हालांकि, मार्च में हुई बारिश से तापमान नियंत्रण में आया। पिछले साल 2022 में मार्च 121 सालों में सबसे गर्म और सूखा था। इससे पहले, मौसम विभाग ने देश में मानसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने इस साल औसत 96 फीसदी बारिश की भी संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि मानसून पर अल नीनो का असर पड़ता है, लेकिन यह कहना कठिन होगा कि इसके कारण बारिश कम होगी।

मुंबई के लोगों को बारिश ने दिलाई गर्मी व उमस से राहत

मुंबई के कई हिस्सों में कल तड़के हुई बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस से राहत दिलाई। आईएमडी ने मुंबई में हुई बारिश के बाद बताया कि इससे शहर में गर्म और उमस से भरे मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, कल मुंबई में 14.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो अप्रैल में अब तक की सबसे अधिक बारिश है।

यह भी पढ़ें :  Atiq Ahmed बोला, मेरे आईएसआई व लश्कर से सीधे संबंध, हथियारों की मेरे पास कोई कमी नहीं

SHARE