Water Level Of Ghaggar : शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग बाढ़ के हालात को नियंत्रित करने में प्रशासन व ग्रामीणों के साथ डटी

0
168
बांध बनाने और मजबूती देने में जुटे सेवादार
बांध बनाने और मजबूती देने में जुटे सेवादार
  • आबादी एरिया में पानी ना घुसे, इसको लेकर बांध बनाने और मजबूती देने में जुटे सेवादार
  • रंगा, मत्तड़, मलेवाला, पुरानी चामल में बांध बनाने और मजबूत करने को डटे डेरा अनुयायी

Aaj Samaj (आज समाज), Water Level Of Ghaggar, सतीश बंसल, सिरसा :
जिले में घग्गर का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार बढ़ता जलस्तर जिले में तबाही मचा रहा है। वहीं दूसरी ओर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात से निपटने में प्रशासन व ग्रामीणों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे है। करीब सप्ताह भर से सेवादार चट्टान की भांति बढ़ते जलस्तर को आबादी क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर घग्गर के टूट रहे तटबंधों को बांधने और उनको मजबूत करने के लिए मोर्चा संभाले हुए है।

शनिवार को शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने पंजाब क्षेत्र से सटे गांव रंगा, मत्तड़, मलेवाला व पुरानी चामल में सेवा कार्य चलाया। गांव रंगा व मत्तड़ में सेवादारों की ओर से घग्गर के तटबंधों को मिट्टी से भरे थैलों की भरत डालकर ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मजबूत किया। वहीं पुरानी चामल में रत्ताखेड़ा साइफन पर बनाया गया अस्थाई बांध शुक्रवार रात्रि को पानी बढऩे से टूट गया, जिसको दोबारा बांधने में सेवादार लगे हुए है। इसके अलावा मलेवाला में शनिवार सुबह घग्गर के मुख्य तटबंधों में आई दरार को भरने के लिए ग्रामीणों की मदद की गई।

खास बात यह है कि बाढ़ प्रभावितों की मदद करने में जुटे डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार खुद का खर्चा कर खुद के वाहनों से बाढ़ प्रभावितों के पास पहुंचते है। इतना ही नहीं सेवादार अपने खाने-पीने सहित सभी खाद्य सामग्री व बाढ़ राहत कार्य के औजार भी अपने साथ लेकर पहुंच रहे है। साथ ही सेवादार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के ग्रामीणों को खाद्य सामग्री, पैकेट भोजन, जरूरी दवाइयां सहित अन्य जरूरी वस्तुएं पहुंचा रहे है। सेवादारों के सेवा के जज्बे को देखकर क्या प्रशासन, क्या राजनेता, क्या ग्रामीण, सब हैरान है और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे है। प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने तो यहां तक कहा है कि अगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार इस संकट की घड़ी में सहयोग ना करते तो जिले में बाढ़ की स्थिति पर नियंत्रण पाना मुश्किल था।

शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार प्रशासन के आह्वान पर रोजाना बाढ़ पीडि़तों व रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों के लिए लंगर-भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 85 मेंबर जीत बजाज इन्सां ने बताया कि शाह मस्ताना जी धाम में सुबह-शाम पीड़ितों के लिए लंगर-भोजन तैयार किया जाता है। सेवादारों द्वारा 200 से अधिक लोगों के लिए पंचायत भवन में तैयार किया गया पैकेट भोजन हर रोज सुबह शाम भेजा जा रहा है। इसके अलावा जहां-जहां भी बाढ़ ग्रस्त इलाकों में लंगर-भोजन, दवाइयों की जरूरत होती है, वहां उनकी टीम पहुंचकर उपरोक्त सामान दे रही है। जबकि बाढ़ राहत कार्य में जुटे ग्रामीणों व सेवादारों के लिए लंगर-भोजन भिजवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Red Cross Committee : बाछोद में एक दिवसीय बेसिक फर्स्ट एड एवं नशा मुक्ति व सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम आयोजित

यह भी पढ़ें : Jain Society : जैन मुनि की हत्या के विरोध में अहिंसक समाज निकला सडक़ों पर

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE