जिला व्यापार मंडल पठानकोट में मनाई होली Vyapar Mandal Celebrated Holi

0
285
Vyapar Mandal Celebrated Holi
Vyapar Mandal Celebrated Holi

राज चौधरी, पठानकोट:
Vyapar Mandal Celebrated Holi: जिला व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से प्रधान इंद्रजीत गुप्ता की देखरेख में आज होली उत्सव का आयोजन कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए शहर के गांधी चौक में किया गया।

आम आदमी पार्टी का स्वागत Vyapar Mandal Celebrated Holi

मौके पर समूह व्यापार मंडल के सदस्या के साथ ही हलका पठानकोट से आम आदमी पार्टी के इंचार्ज विभुति शर्मा और ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा उपस्थित हुए। मौके पर सभी उपस्थित सदस्यो का स्वागत माथे पर चंदन का तिलक लगाकर किया गया। इस दौरान प्रधान इंद्रजीत गुप्ता के साथ ही स्टेट अवार्डी समीर शारदा तथा चेयरमैन विवेक माडिया ने आए हुए सदस्यों का पंजाबी बोलियां डालकर मनोरंजन किया, जिसका समूहों की ओर से समूह सदस्यों की ओर से तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया।

भारतीय संस्कृति का प्रतीक है होली Vyapar Mandal Celebrated Holi

प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने इस दौरान कहा कि होली पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक उत्सव है यह हमें एकता और परस्पर सहयोग का संदेश देता है । इस दौरान इंचार्ज विभुति शर्मा ने जिला व्यापार मंडल द्वारा आयोजित फूलों की होली उत्सव के कार्यक्रम को सराहा और कहा कि जिला व्यापार मंडल पठानकोट व्यापार और व्यापारी हित के साथ ही भारतीय संस्कृति को भी आगे बढ़ाने का काम कर रहा है जो कि प्रशंसनीय है । मौके पर विभुति शर्मा के साथ ही अश्विनी शर्मा व जिला व्यापार मंडल के प्रधान इन्द्रजीत गुप्ता तथा समूह सदस्य ने होली पर्व की समूह शहर के लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

ये लोग भी रहे मौजूद Vyapar Mandal Celebrated Holi

इस मौके पर उनके साथ स्टेट अवॉर्डी समीर शारदा, उपप्रधान केवल शर्मा , महासचिव विकास विग, जिला इंचार्ज राजेश महाजन बब्बा, प्रवक्ता विनय विग, बोध राज, राजकुमार काका, सैनी महासभा के अध्यक्ष परमजीत सैनी पम्मा, मनोज अरोड़ा, गगन ठाकुर ,संजीव हांडा, सुरेन्द्र बिट्टा,वरुण महाजन, जितेंद्र जीतू, डा.एमएल अत्री, डॉक्टर राज ठुकराल ,गुरप्रीत लाली, मार्केटिंग यूनियन से प्रधान अमित महाजन ,नरेंद्र महाजन, अशोक सैनी, शशि पाल, बोध राज, कीर्ति शर्मा, डोगरा दीप मेहरा ,संजीव अग्रवाल गांधी चौक रेहड़ी मार्केट से लड्डू बाबा भी थे।

READ ALSO : फरीदाबाद में 35वां सूरजकुंड मेला 4 अप्रैल तक 35th Surajkund Mela

READ ALSO : सांस्कृतिक मंच के सौजन्य से मना महामूर्ख सम्मेलन Comic Poetry Conference

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE