वालीबॉल प्रतियोगिता 20 से कुरुक्षेत्र में

0
668

आज समाज डिजिटल
आज समाज डिजिटल, चंडीगढ़:
अखिल भारतीय सिविल सेवा द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए राष्ट्रीय स्तर की वालीबाल, हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन कुरुक्षेत्र में तथा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भिवानी में करवाया जाएगा। खेल एवं युवा मामले के प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवाओं की वालीबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता द्रोणाचार्य स्टेडियम, कुरुक्षेत्र में 20 से 24 सितंबर तक, हॉकी प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) 23 से 30 सितंबर तक मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम, शाहाबाद मारकंडा, कुरुक्षेत्र में तथा कबड्डी प्रतियोगिता (महिला/पुरुेष) भीम स्टेडियम, भिवानी में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित करवाई जाएगी।
वहीं प्रवक्ता ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा की राष्ट्रीय स्तर की वालीबाल, हॉकी तथा कबड्डी प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा राज्य की टीमों का चयन क्रमश: 10, 14 व 15 सितंबर तथा 10 व 11 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन के लिए वालीबॉल (महिला/पुरुष) का ट्रायल 10 सितंबर को द्रोणाचार्य स्टेडियम, जिला कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इसी प्रकार, हॉकी ( पुरुष) का ट्रायल 14 सितंबर को, हॉकी प्रतियोगिता(महिला) का ट्रायल 15 सितंबर को हॉकी एस्ट्रोट्रफ हाबडी, जिला कैथल में, कबड्डी (पुरुष) का ट्रायल 10 सितंबर को तथा कबड्डी (महिला) का ट्रायल 11 सितंबर को भीम स्टेडियम जिला भिवानी में होगा। उन्होंने बताया कि सभी विभागों व कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों को चयन स्पर्धा भाग लेने के लिए प्रात: 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर आना होगा।

SHARE