Vinayak Chaturthi: विनायक चतुर्थी आज

0
69
Vinayak Chaturthi: विनायक चतुर्थी आज
Vinayak Chaturthi: विनायक चतुर्थी आज

गणेश जी को अर्पित करें ये चीजें, सभी बाधाएं होंगी दूर
Vinayak Chaturthi, (आज समाज): नई दिल्ली: भगवान गणेश को हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की विधिपूर्वक पूजा और व्रत किया जाता है। आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार विनायक चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश की पूजा की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन गणेश जी की विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें

विनायक चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करने के बाद देसी घी का दीपक जलाकर गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। इस दौरान गणपति बप्पा को चंदन, सुपारी, अक्षत, हरे रंग के वस्त्र, दूर्वा और पीले रंग के फूल समेत आदि चीजें अर्पित करें। इस दौरान प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से गणपति जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही उनकी कृपा से बिगड़े काम पूरे होते हैं।

विनायक चतुर्थी के दिन करें इन चीजों का दान

सनातन धर्म में किसी पर्व के दिन दान करने का विशेष महत्व है। विनायक चतुर्थी के दिन पूजा करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न, धन और कपड़े समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही जीवन में कोई कमी नहीं होती है।

भगवान गणेश के मंत्र

  • गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।
    नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।
  • धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।
    गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।
  • ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।

ये भी पढ़ें: जानें कब है तुलसी विवाह?, पूजा विधि और धार्मिक महत्व