Villagers attack Punjab police for raiding: रेड करने गई पंजाब पुलिस पर ग्रामीणों का हमला

0
269

सिरसा। गांव देसूजोधा में बुधवार को एक तस्कर को पकड़ने आई पंजाब पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जवाब में पंजाब पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पंजाब पुलिस कर्मचारियों की लाठी-डंडों से जमकर धुनाई की और गोली भी चलाई। इस खुनी संघर्ष में साप पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही डबवाली डीएसपी कुलदीप बैनीवाल भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को बठिंडा की क्राइम ब्रांच ने दो लोग को 6 हजार नशीली गोलियों के साथ पकड़ा था। 7 अक्टूबर को थाना रामा में केस दर्ज करने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो उसमें देसुजोधा के एक युवक का नाम आया। इसी आधार पर पुलिस बुधवार सुबह उसे गिरफ्तार करने के लिए गांव में पहुंची तो इस दौरान आरोपी तो भाग गया, मगर वहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई। जवाब कार्रवाई में गांव के जग्गा सिंह नामक एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं इस हमले में गोली लगने के बाद एक कॉन्स्टेबल कमलजीत सिंह गंभीर हो गया। इसके अलावा एसआई जसकरण सिंह, हरजीवन, एएसआई गुरतेज सिंह, सुखदेव सिंह, कॉन्स्टेबल हरमीत सिंह व एक महिला पुलिस कर्मी भी घायल हो गई। इस संबंध में डबवाली पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है।
111फोटो: पंजाब पुलिस को पीटते ग्रामीण।

SHARE