यमुनानगर: ग्राम सचिव के बेटे ने भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया मारपीट का आरोप

0
411
complainant
complainant

प्रभजीत सिंह (लक्की), यमुनानगर:
छछरौली के एक ग्राम सचिव के बेटे ने  भाजपा कार्यकर्ता पर मार पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत थाना छछरौली में दी गई है वही शिकायतकर्ता ने पुलिस पर भी  कार्रवाई न करने का आरोप  लगाया है। ग्राम सचिव के बेटे का हस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं पुलिस फाइनल रिपोर्ट आने की बात कह रही है।
छछरौली पुलिस को दी शिकायत में  ग्राम सचिव बलबीर शर्मा के बेटे अमन ने बताया कि वह 26 जुलाई को छछरौली के नजदीक नेशनल हाईवे पर स्थित सांझा चूल्हा के पास खड़ा हुआ था। तभी वहां पर कर्म सिंह निवासी शेरपुर व उसके साथ 10-12 अन्य लड़के आये और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने वहां से खेतों के रास्ते भागकर अपनी जान बचाई। घायल अवस्था मे उसे हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस बारे में दूसरे पक्ष के कर्मसिंह का कहना है कि उसको ही अमन व चरण जीत ने फोन करके बुलाया था।  वहाँ पर पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिस पर उसने भागकर अपनी जान बचाई। छछरौली थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि शिकायत आई है। जिस पर जांच चल रही है। जाँच पड़ताल के बाद आगामी कार्रवाई की जायेगी।

SHARE