पठानकोट : विद्या एजुकेशन सोसाइटी ने जरूरतमंद कन्या की शादी के लिए राशन वितरित किया

0
335

राज चौधरी, पठानकोट :

विद्या एजुकेशन सोसायटी की ओर से अध्यक्ष विजय पासी की अध्यक्षता में राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एक जरूरतमंद परिवार की कन्या की शादी हेतु राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विजय पासी ने बताया कि सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना है। जिसके चलते सोसायटी द्वारा पिछले कई वर्षों से हर महीने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है। तथा कन्याओं की शादी हेतु सहयोग दिया जा रहा है। इसके अलावा समाज कल्याण के कार्यों में अपना बढ़-चढ़कर योगदान देने का प्रयास किया जा रहा है। तथा इन प्रोजेक्टों में सोसाइटी के साथ जुड़े सदस्य भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों की हर किसी को मदद करनी चाहिए। क्योंकि मानवता की सेवा ही सबसे महान कार्य है। इस अवसर पर ऊषा पासी, डॉ. एम.एल अत्री, प्रतिभा खोसला, खुशी खोसला, रेखा पुरी, करुणा पासी, सतीश पासी आदि उपस्थित थे।

SHARE