Venkaiah Naidu remembered Jaipal Reddy in Rajya Sabha: वेंकैया नायडू राज्यसभा में हुए भावुक, जयपाल रेड्डी को याद कर आंखे हुई नम

0
189

नई दिल्ली। राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू अपने सहकर्मी रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी को याद कर भावुक हो गए। उन्हें याद कर उनकी आखों में आंसू आ गए। बता दें कि जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में रविवार को निधन हो गया। जयपाल रेड्डी और वेंकैया नायडू 40 साल एक साथ रहे थे और इस लंबे समय में एक साथ काम किया था। रेड्डी को याद कर सोमवार को वेंकैया नायडू ने कहा- वह एक महान वक्ता और योग्य प्रशासक थे। मुझे उनके साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा में दो कार्यकाल तक काम करने का विशेषा मौका मिला था। हम दोनों एक ही बेंच पर बैठा करते थे। हम लोगों के मुद्दों को लेकर प्रभावकारी बहस करते थे। 1942 में पैदा हुए जयपाल रेड्डी की राजनीति में चर्चा की शुरूआत उस वक्त से शुरू होने लगी थी जब वे आंध्र प्रदेश कांग्रेस यूथ के प्रसिडेंट चुने गए। वे 1970 के दशक में चार बार कांग्रेस विधायक चुने गएऔर सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने ऊपरी सदन में भी आंध्र प्रदेश का दो बार प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 1998 में बेहतरीन सांसद के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। भावुक होते हुए वेंकैया ने कहा- वह मेरे दोस्त, सीनियर और मार्गदर्शक के तौर पर रहे। मैं उनसे छह साल छोटा हूं। उनके निधन से मैं काफी शोकाकुल हूं। राज्यसभा में रेड्डी के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसी के बाद वैंकेया नायडू ने अपने अनुभव सबके साथ साझा किया।

SHARE