वीर एवं शहीदी दिवस

0
346
Veer and Martyr Day

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:

  • उपायुक्त ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को किया नमन
  • पूर्वजों के बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए : उपायुक्त

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने नसीबपुर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण भी मौजूद थे।

इस अवसर पर डीसी ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। हमारे वीर शहीदों की बदौलत ही आज हम संसार के सबसे बड़े प्रजातांत्रिक देश के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। हमारे पूर्वजों की बदौलत ही आज हम इस लायक हुए हैं।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद राव तुलारम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां पर ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया ताकि आम जनता जागृत हो और एकजुट होकर आजादी की लौ को जगाए रखें। इसी एकजुटता की बदौलत 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।

उपायुक्त ने बताया कि नसीबपुर की लड़ाई ऐतिहासिक लड़ाई थी जिसमें एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में सहादत हुई थी। ऐसा उदाहरण पूरे संसार में कहीं भी देखने को नहीं मिलता। हमें अपने पूर्वजों के इतिहास व बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और यह एहसास भी मन में रखना चाहिए कि कितनी मुश्किल से आजादी मिली थी।

उन्होंने कहा कि यहां पर सरकार जल्द ही एक बड़ा शहीद स्मारक बनाने जा रही है। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा बनवाए जाने वाले इस शहीद स्मारक से आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वजों के इतिहास को जान सकेंगी।

इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ के अलावा अन्य अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : 9वां महाविशाल मां भगवती जागरण का आयोजन

ये भी पढ़ें : आर्य कॉलेज और आई.सी.एस.आई पानीपत चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में “अध्यापक सशक्तिकरण” पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Connect With Us: Twitter Facebook 
SHARE