Vastu Tips For Home: घर में सुख-समृद्धि और शांति के लिए रखें इन बातों का ध्यान

0
173
Vastu Tips
Vastu Tips

Aaj Samaj (आज समाज),Vastu Tips For Home, अंबाला :

वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। इसके लिए गृह निर्माण के समय हमेशा वास्तु नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी गृह निर्माण करने जा रहे हैं, तो वास्तु की इन बातों का ध्यान रखें :घर से निकास के लिए दाईं ओर प्रवेश द्वार बनवाएं।

घर में प्रवेश हेतु एक द्वार ही रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर 3 दरवाजे शुभ नहीं होते हैं। घर में प्रवेश हेतु उत्तर और पूर्व की दिशा बेहतर होती है। दक्षिण की दिशा में भूलकर भी द्वार न दें। इससे घर में नकारात्मक शक्ति का आगमन होता है।

घर के बाहर उत्तर दिशा में गूलर, पाकड़ आदि वृक्ष न लगाएं। इससे नेत्र संबंधी बीमारियां उत्पन्न होती हैं। साथ ही घर में बेर, केला, पीपल और अनार के पेड़ भी न लगाएं। इससे घर की बरकत गायब हो जाती है।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बृहस्पति देव का वास होता है। इसके लिए इस दिशा में पूजा घर रखें। मंदिर में देवी-देवताओं का मुख पूर्व की दिशा में रखें।

यह भी पढ़े  : Chief Minister Manohar Lal : पुलिस केवल एक रोजगार नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और देश के प्रति सेवा का सम्मान है : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

यह भी पढ़े  : ISKCON Kurukshetra and ISKCON Prachar Samiti : धर्म से रहित मनुष्य मात्र दो पैर वाला सजावटी जीव I सत्यापति दास

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE