श्रीकृष्णा स्कूल सीहमा में दीपावली पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0
234
Various programs organized on Diwali festival in Sri Krishna School

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ः

श्रीकृष्णा सी. सै. स्कूल सीहमा में शुक्रवार को दिपावली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन डॉ. बीरसिंह यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य एसएस यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान कक्षा एलकेजी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा डांस, रैंप वॉक, समूह डांस सहित विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी शानदार प्रस्तुति दी।

दीपावली हिंदूओं का सबसे बडा त्योहार 

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. बीरसिंह यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकाश का पर्व दीपावली हिंदूओं का सबसे बडा त्योहार माना जाता है तथा यह पर्व बड़े ही धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर अंधेरे को दूर कर प्रकाश किया जाता है। हमें इसी तरह अपने अंदर की बुराईयों के अंधकार को साफ कर अपने अंदर अनुशासन, सत्य एवं सदाचार रूप प्रकाश करना चाहिए।

इस अवसर पर प्राचार्य एसएस यादव ने विद्यार्थियों एवं स्कूल के समस्त स्टाफ को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व भारत का बहुत ही महत्तवपूर्ण पर्व है। यह एक प्रसिद्ध हिंदू त्योहार है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। यह रोशनी का त्योहर है एवं यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक भी है। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

ये भी पढ़ें : ओएलएक्स पर कैमरा बेचने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE