Vande Bharat Train: ब्लू की जगह वंदे भारत का रंग अब केसरिया, नई ट्रेन में 25 बदलाव

0
105
Vande Bharat Train
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निरीक्षण के दौरान इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की एक झलक। एक्सप्रेस ट्रेन का नया रंग भी देखा जा सकता था, जिसे बदल दिया गया है नारंगी और गहरा भूरा।

Aaj Samaj (आज समाज), Vande Bharat Train, चेन्नई: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रंग अब ब्लू की जगह केसरिया होगा। रेलवे ने तिरंगे से आइडिया लेकर अब इस रंग की ट्रेनें बनाने का निर्णय लिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नया रंग तिरंगे से प्रेरित है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वंदे भारत ट्रेन में सुविधा के हिसाब से 25 छोटे-छोटे बदलाव भी किए गए हैं। यात्रियों और एक्सपर्ट्स ने इसके लिए सुझाव दिए थे। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच को ओरेंज, डार्क ग्रे और ग्रे कलर का शेड दिया गया है।

  • कोच को ओरेंज, डार्क ग्रे और ग्रे कलर का शेड

चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाई जाती हैं वंदे भारत

रेल मंत्री ने बताया कि 28वीं ट्रेन को ट्रायल बेसिस पर केसरिया रंग दिया गया है। यह ट्रेन अभी चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में रखी हुई है। इसी फैक्ट्री में सभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बनाया जाता है। पिछले कल अश्विनी वैष्णव ने फैक्ट्री का इंस्पेक्शन किया। उन्होंने दक्षिणी रेलवे के सुरक्षा उपायों की समीक्षा भी की।

मिल रहे फीडबैक के हिसाब से बदलाव किए

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह मेक इन इंडिया का कॉन्सेप्ट है। यह हमारे देश के इंजीनियर और टेक्नीशियन्स द्वारा डिजाइन की गई है। उन्होंने कहा, हमने वंदे भारत ट्रेनों में फील्ड यूनिट्स से मिल रहे फीडबैक के हिसाब से बदलाव किए हैं। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे बिना रिजर्वेशन वाले पैसेंजर्स के लिए भी एडवांस्ड फीचर वाले कोच बनाने पर काम कर रहा है।

ये होंगे कुछ बदलाव

  • सीट में बेहतर कुशन लगाए गए हैं और उसका एंगल भी ठीक किया गया है।
  • मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स तक पहुंच बेहतर की गई है।
  • एग्जीक्यूटिव चेयर कार में फुट रेस्ट बढाया गया है।
  • वॉश बेसिन की गहराई बढ़ाई गई है, जिससे पानी के छींटे न पड़ें।
  • टॉइलेट्स में बेहतर लाइटिंग की गई है।
  • रीडिंग लाइट में सुधार किया गया है।
  • चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस एक साथ खड़ी हुई हैं।
  • चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस एक साथ खड़ी हुई हैं।
  • जनरल कोच को भी एडवांस बनाया जा रहा

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE