Valmiki Community: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज के अंतिम व्यक्ति का किया विकास : आजाद सिंह

0
137
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वाल्मीकि समुदाय के लोगों का जीवन स्तर बदल दिया है
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वाल्मीकि समुदाय के लोगों का जीवन स्तर बदल दिया है

Aaj Samaj, (आज समाज),Valmiki Community, प्रवीण वालिया, करनाल 29 अप्रैल:
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में अंत्योदय के आधार पर अति दलित और अति अंत्येादय लोगों का विकास किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वाल्मीकि समुदाय के लोगों का जीवन स्तर बदल दिया है। दबी कुचली गंदी बस्ती में रहने वालों को सैक्टर में आबाद कर दिया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल समाज के दबे लोगों की आवाज बने हुए हैं: आजाद सिंह

यह बात हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरपर्सन आजाद सिंह ने कही। वह सैक्टर 14 में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह वाल्मीकि समाज सैक्टर 16 द्वारा आयोजित किया था। इसके अलावा उनका स्वागत सैक्टर पांच में भी किया गया। करनाल और पानीपत में उनका स्वागत किया गया। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चैयरपर्सन आजाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल समाज के दबे लोगों की आवाज बने हुए हैं। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास किया हैं।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए मुख्यमंत्री ने आयोग का गठन किया। उन्होंने कहा कि अब तक आयोग सफाई कर्मचारियों का जीवन स्तर सुधार चुका है। उन्होंने कहा कि आयोग समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा । उनके घर के दरवाजे सफाई कर्मचारियों के लिए खुले हुए है। सरकार सफाई कर्मचारियों का शो षण बर्दाश्त नहीं करेगी। आजाद सिंह का अब तक दर्जनों बस्तियों में स्वागत हो चुका है। मुख्यमंत्री के प्रति लोगों की सोच बदल रही है।

ये रहे मौजूद

आजाद सिंह का वाइस चेयरपर्सन बनाने के बाद वाल्मीकि बस्तियों में खुशियां मनाई जा रही हैं। आज के कार्यक्रम में अमरजीत सिंह,रणधीर सिंह, राम जी लाल, रत्ना कुमार, सुरेंद्र, राकेश, सतपाल, नवीन कुमार, राजेश, नितिन, दिनेश कुमार, सोनू के साथ तमाम लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : Government Senior Secondary School पंजाबी में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लेक्चरर दर्शन सिंह ने बांटी डायरी और पैन

यह भी पढ़ें : ATM Card से रूपए निकलवाने आई महिला का कार्ड बदलकर खाते से हजारों रूपए उड़ाए

Connect With  Us: Twitter Facebook

SHARE