Homeराज्यउत्तर प्रदेशUttar Pradesh clashes: 24 arrested, 10 dead: उत्तर प्रदेश झड़प : 24...

Uttar Pradesh clashes: 24 arrested, 10 dead: उत्तर प्रदेश झड़प : 24 गिरफ्तार, मृतकों की संख्या 10 हुई

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को हुई झड़प के मामले में 24 लोग गिरफ्तार किए गए हैं जबकि चोट की वजह से एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के चलते मृतकों की संख्या 10 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ग्राम प्रधान और उसके समर्थकों द्वारा एक प्रतिद्वंद्वी समूह पर कथित तौर पर गोलियां बरसाने की घटना में 18 अन्य घायल हो गए। मृतक गोंड आदिवासी समुदाय से थे। पुलिस अधीक्षक एस टी पाटिल ने बताया कि 24 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं और अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने ग्राम प्रधान के दो भतीजों- गिरिजेश और विमलेश को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 11 नामजदों के साथ 61 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही को प्रभावित कर सकता है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular