कई विधायकों समेत सपा में स्वामी प्रसाद मौर्य, अखिलेश का सीएम पर कटाक्ष UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Latest Update

0
898
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Latest Update

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Latest Update भाजपा को बाए-बाए कहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उनके साथ धर्म सिंह और छह विधायकों ने भी सपा का दामन थाम लिया। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी यूपी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी करने वाली है।

बिना इजाजत सपा की सभा, 15 तक रैलियों पर रोक UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Latest Update 

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश का कहना है कि समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम बिना अनुमति हो रहा है. सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम को सपा के कार्यालय में भेजा है। जरूरी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य समेत बाकी नेताओं ने जब सपा का दामन थामा तब वहां भारी संख्या में भीड़ थी, जबकि 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक है।

हैंडल भी ठीक, पहिए भी ठीक: अखिलेश UP Vidhansabha Chunav

Akhilesh Yadav said अखिलेश यादव ने कहा कि अब समाजवादी पार्टी को कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि अब साइकिल का हैंडल भी ठीक है और दोनों पहिए भी ठीक हैं। इसके अलावा पैंडल चलाने वाले भी आ गए हैं।

400 सीटें जीतने का दावा: पूर्व सीएम   

अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। उनके पास कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। पेट्रोल-डीजल तक इतना महंगा हो गया। तेल कंपनियां 600 फीसद मुनाफा कमा रही हैं. लोगों को लूटा जा रहा है। अगर सबका साथ रहा तो सपा गठबंधन 400 सीटें भी जीत सकती है। मौर्य सपा में आए तो उनके खिलाफ पता नहीं कौन से जमाने के केस का वारंट जारी कर दिया गया।

अखिलेश ने सीएम योगी को घेरा 

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी की 11 मार्च की गोरखपुर टिकट है, लेकिन आप (भाजपा ाीजेपी से आए विधायकों) के आने से वह आज ही लखनऊ से गोरखपुर चले गए हैं। वह बोले कि बीजेपी में लगातार विकेट गिर रहे हैं। बाबा क्रिकेट खेलना नहीं जानते, अगर जानते भी होते तो भी अब उनसे कैच छूट गया. स्वामी ने कहा जहां वह चल देते हैं सरकार उसी की बन जाती है। लोग 80 और 20 कर रहे थे। रटने के साथ साथ उन्हें गणित का भी अध्यापक रखना होगा, यह 80 सपा के साथ खड़े ही हो गए थे।

मौर्य बोले- मैं जिसे छोड़ता हूं उसका अता-पता नहीं रहता

मौर्य ने कहा कि मैं जिसका साथ छोड़ता हूं उसका कहीं अता पता नहीं रहता है। बहन जी (मायावती) इसका जीता जागता उदाहरण हैं। वह बाबा साहब और कांशीराम के सिद्धांतो से हट गई थीं, उन्हे घमंड हो गया था। बहन मायावती ने दूसरा नारा दिया जिसकी जितनी तैयारी उसकी उतनी भागीदारी वह थैली वालों के साथ खड़ी हो गईं।

  • सपा में शामिल हो रहे ये नेता
  • पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
  • पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर (बिल्हौर कानपुर से विधायक)
  • विनय शाक्य (एमएलसी बिधुना अरायये और पूर्व मंत्री)
  • रोशन लाल वर्मा (विधायक शाहजहांपुर)
  • डॉ मुकेश वर्मा (विधायक सिकोहाबाद, फिरोजाबाद)
  • बृजेश कुमार प्रजापति (विधायक बांदा)
  • अपना दल से चौधरी अमर सिंह (विधायक सिद्धार्थनगर)
  • अली यूसुफ (पूर्व विधायक, रामपुर)
  • राम भारती (पूर्व मंत्री, सीतापुर)
  • नीरज मौर्य (पूर्व विधायक शाहजहांपुर)
  • हरपाल सिंह
  • बलराम सैनी (पूर्व विधायक, मुरादाबाद)
  • राजेंद्र प्रसाद सिंह पटेल (पूर्व विधायक, मिजार्पुर)
  • विद्रोही धनपत मौर्य (पूर्व राज्य मंत्री)
  • ध्रुवराम चौधरी (पूर्व मंत्री)
  • पदम सिंह
  • अयोध्या प्रसाद पाल (पूर्व मंत्री)
  • बंसी सिंह पहलिया
  • अमर नाथ सिंह मौर्य
  • रामावतार सैनी
  • आरके मौर्य
  • दामोदर मौर्य
  • बलराम मौर्य
  • देवेश शाक्य
  • महेंद्र मौर्य
  • रजनीकांत मौर्य
  • राम लखन चौरसिया
  • देवेश श्रीवास्तव
  • चंद्र पाल सिंह सैनी।

 

Also Read : Bahua ki Sardar Song में एके जाट और श्वेता चौहान की जोड़ी को फैन्स ने खूब किया पसंद

SHARE