UP Board English Question Paper Leak Case यूपी बोर्ड के अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक के पीछे ‘मास्टरमाइंड’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
309
Fraud of One and a Half crores
Fraud of One and a Half crores

UP Board English Question Paper Leak Case

आज समाज डिजिटल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
बलिया पुलिस ने रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य बोर्ड के कक्षा 12 के अंग्रेजी प्रश्न पत्र को कथित रूप से लीक करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी निर्भय नारायण सिंह एक निजी कॉलेज का मैनेजर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 75 जिलों में 30 मार्च को कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड की अंग्रेजी परीक्षा आयोजित की थी।
दूसरी शिफ्ट में होने वाले प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद सरकार ने बलिया जिले समेत राज्य के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी।

कॉलेज का प्रबंधक है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी निर्भय नारायण सिंह महारानी देवी स्मारक इंटर कॉलेज का प्रबंधक है। उसने कथित तौर पर प्रश्न पत्र बाहर छपवाया और बाद में दो अंग्रेजी शिक्षकों द्वारा हल करवाया। सिंह ने बाद में हल किए गए प्रश्न पत्र की प्रतियां 25,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रति छात्र के हिसाब से बेचीं।
सिंह और एक अन्य आरोपी राजीव प्रजापति ने भी प्रश्न पत्र की स्कैन की हुई प्रतियां अन्य लोगों को सोशल मीडिया पर भेजीं। पुलिस ने रविवार को प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया।

छात्रों से हल की गई प्रतियों और पैसे की बरामदगी की पुष्टि की

पुलिस ने छात्रों से हल की गई प्रतियों और पैसे की बरामदगी की पुष्टि की। आरोपी ने पेटीएम लेनदेन के जरिए एक बैंक खाते में पैसे प्राप्त किए। बलिया पुलिस इस मामले में अब तक चार प्रबंधकों, तीन प्रधानाध्यापकों, दस शिक्षकों और पांच कोचिंग सेंटर के शिक्षकों और तीन लिपिकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज UP Board English Question Paper Leak Case

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। बलिया पुलिस ने पिछले सप्ताह आठ नई गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 46 लोगों को गिरफ्तार किया है।
यूपी सरकार ने टवीटर पर जानकारी दी कि परीक्षा उसी दिन अन्य 51 जिलों में आयोजित की गई थी और 24 जिलों में रद्द की गई परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

UP Board English Question Paper Leak Case

Also Read : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का शुभंकर जर्सी और गान लॉन्च  

SHARE