UP Assembly Elections : अखिलेश नहीं लड़ेंगे चुनाव

0
417
UP Assembly Elections

UP Assembly Elections सपा मुखिया ने किया एलान,
आज समाज डिजिटल, लखनऊ :

UP Assembly Elections प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं इसको लेकर हर रोज नए समीकरण बन रहे हैं। सभी प्रमुख दलों के नेता हर रोज मतदाताओं को रिझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बार चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और सपा नई रणनीति के साथ उतरने के लिए तैयार हैं। इसी के चलते सोमवार को सपा प्रमुख ने अहम घोषणा करते हुए उत्तरप्रदेश की तमाम जनता के साथ-साथ अपने समर्थकों को भी पूरी तरह से चौका दिया। यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया

अखिलेश यादव ने एलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान ये बयान दिया। अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य रहे हैं। उनके इस एलान से यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार भी वह विधान परिषद के जरिए ही सदस्य बनेंगे। वह इन दिनों आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं।

UP Assembly Elections शिवपाल सिंह यादव पर ये बोले अखिलेश

शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि प्रसपा से गठबंधन में कोई मुश्किल नहीं है। उन्हें उनका सम्मान मिलेगा।

Also Read : प्रियंका ने खोला घोषनाओं का पिटारा

SHARE