UP Assembly Elections 2022 : लखनऊ में शाह की सभा

0
358
UP Assembly Elections 2022

UP Assembly Elections 2022

गृह मंत्री ने शुरू किया ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:

UP Assembly Elections 2022 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज हो चुकी हैं। सभी प्रमुख दल मतदाताओं को लुभाने में पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा ने प्रदेश नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय नेताओं को भी चुनावी जंग में उतार दिया है। उत्तर प्रदेश में सत्ता हासिल करना कितना जरूरी है इस बात का पता इससे चलता है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री खुद लगातार चुनावी दौरे कर रहे हैं।

UP Assembly Elections 2022 शुक्रवार को की नए अभियान की शुरुआत

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक दिवसीय लखनऊ दौरे के दौरान ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में था तो अखिलेश यादव और राहुल गांधी कहां थे? जब यूपी में भीषण बाढ़ का कहर बरपा तो सपा अध्यक्ष घर में छुपे थे। चुनाव नजदीक आया तो इनके कार्यकर्ता सड़कों और गलियों प्रचार कर रहे हैं, लेकिन जब राज्य के लोग संकट में थे तो कार्यकर्ता तो छोड़िए, इनके नेता ही गायब थे।

UP Assembly Elections 2022 सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को सिर्फ वोट से मतलब है। प्रदेश और देश की समस्या से ये कोसों दूर हैं। योगी ने प्रदेश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। आज यूपी देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। यह योगी सरकार की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

SHARE