UP Assembly Election 2022 : जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ रही प्रियंका

0
754
UP Assembly Election 2022

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत उत्तर प्रदेश में झोक दी है। कांग्रेस को लगता है कि यदि उत्तर प्रदेश में उसने विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत कर ली तो उसका फायदा उसे लोकसभा चुनाव में भी जरूर मिलेगा। इसके लिए कांग्रेस ने अपनी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्य रूप से मैदान में उतार दिया है।
पूरी मेहनत कर रही प्रियंका

UP Assembly Election 2022 पार्टी द्वारा दिए गए कार्य को प्रियंका पूरी शिद्दत से कर रही हैं। लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत के साथ उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मैदान में डट गई हैं।
तीन अक्टूबर को हुए लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में वह पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए पुलिस, सरकार सभी से भिड़ गई। प्रियंका के इस कदम का कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरा समर्थन करते हुए जगह-जगह प्रदर्शन किए। इससे फर्क यह पड़ा कि न केवल यूपी पुलिस बल्कि यूपी सरकार को भी झुकना पड़ा और राजनीतिक प्रतिनिधियों के लिए लखीमपुर खीरी जाने का रास्ता खुल गया।

UP Assembly Election 2022 वाराणसी के बाद अब गोरखपुर में रैली की तैयारी

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से वोटरों को अपने पक्ष में करने की रणनीति बना ली है। नवरात्र के दौरान पीएम के चुनाव क्षेत्र में रैली करने के बाद अब प्रियंका गांधी सीएम के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में चुनावी रैली की तैयारी में जुटीं हुई हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी 31 अक्तूबर को वहां रैली कर सकती हैं।

UP Assembly Election 2022 यह दांव भी होगा अहम

कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ प्रियंका का फोकस भी महिला वोटरों पर है। वह महिलाओं को अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए लगातार अपने संबोधनों में कह रहीं है। एक तरह से वे प्रदेश की महिलाओं की आवाज भी बनकर उभर रहीं हैं। पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने महिलाओं को टिकट बंटवारे में 40 फीसदी हिस्सेदारी देने की घोषणा कर थी।

Also Read : India’s Stand on Taliban : भातीय प्रतिनिधियों से मिला तालिबानी प्रतिनिधिमंडल

  Effects of plastic on environment: पर्यावरण के लिए प्लास्टिक बेहद खतरनाक

SHARE