UP Assembly Election 2022 : प्रियंका ने की बड़ी घोषणा

0
304
UP Assembly Election 2022

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:

UP Assembly Election 2022 उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आने से राजनीतिक पारा लगातार चढ़ रहा है। सभी प्रमुख पार्टियां वोटरों में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए हर रोज नई रणनीति के साथ उतर रहीं हैं। भाजपा जहां सत्ताधारी पार्टी होने के साथ केंद्र में भाजपा सरकार होने के चलते खुद को बढ़त में बता रही है तो दूसरी राष्टÑीय पार्टी कांग्रेस की तरफ से महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूरी तरह से संभाल ली है। वे लखनऊ में रहते हुए लगातार चुनाव संबंधी रणनीति बना रही हैं और उसे लोगों तक पहुंचा रही हैं।

UP Assembly Election 2022 महिलाओं के पक्ष में बुलंद की थी आवाज

प्रियंका गांधी ने महिला वोटरों पर पकड़ बनाते हुए उनको आह्वान किया था कि वे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज को बुलंद करें। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें समाज में बेहतर प्रतिनिधित्व देने की मांग करते हुए चुनाव में 40 प्रतिशत तक आरक्षण देने की घोषणा की थी।

UP Assembly Election 2022 युवा, किसान, बेरोजगारों को एजेंडे में शामिल किया

अब प्रियंका गांधी ने किसान, महिला युवा और बेरोजगारों को अपने एजेंडे के केंद्र बिंदु में रखकर वादों का झड़ी लगा दी। प्रियंका गांधी ने आठ प्रतिज्ञाओं का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी दी जाएगी, जबकि किसानों का पूरा कर्जा माफ कर दिया जाएगा। कोरोना काल के दौरान का बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा, जबकि बाद के बिजली के बिल का आधा पैसा माफ किया जाएगा।

UP Assembly Election 2022 इसलिए यूपी पर है फोकस

2022 में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पूरा फोकस यूपी पर लगा रही हैं। कारण यह भी है कि देश का सबसे बड़ा राज्य होने के नाते दोनों पार्टियों को पता है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और विजयी बनकर संसद में पहुंचने का मार्ग यहीं से प्रशस्त होगा। पिछले दिनों लखीमपुर हिंसा हो या फिर आगरा में सफाईकर्मी की मौत का मामला। सभी मामलों में प्रियंका गांधी ने सबसे पहले पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करके कांग्रेस की छवि सुधारने की कोशिश की।

SHARE