यमुनानगर:  6 साल में पहली बार महिला थाना में ढोलक की थाप पर पींगें

0
767
 प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर:
 मंगलवार शाम हरियाली तीज का पर्व परंपरापूर्ण तरीके से हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा विधानसभा यमुनानगर की ओर से कार्यक्रम मनाने में विशेष योगदान रहा। ये मौका 6 साल देखने को मिला। 8 अगस्त  2015 को महिला थाना का शुभारंभ हुआ था। उसके बाद पहली बार थाना में तीज मनाई गई। पूरा स्टाफ हरे रंग के वस्त्र पहने हुए था। डीजे की धुनों और ढोलक की थाप पर झूलों में पीगें बढ़ाई गई। बतौर मुख्यातिथि शहर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की पत्नी सुखदा अरोड़ा कार्यक्रम में पहुंची। महिला थाना प्रभारी इंस्पैक्टर शीलावंती ने स्टाफ के साथ उनका स्वागत किया। स्टाफ में भी पर्व का उल्लास देखते ही बन रहा था। बतौर मुख्यातिथि सुखदा अरोड़ा ने कहा कि हरियाली तीज को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं। इनमें प्रमुख रूप से यह भी मान्यता है कि तीज पर्व के बाद त्योहार का सिलसिला शुरू होता है। होली के बाद त्योहार की संख्या बहुत कम हो जाती है। इसको लेकर एक कहावत भी प्रचलित है कि आई तीज बो गई बीज। यानि तीज पर्व के बाद त्योहारों की लाइन लग जाती है। इस पर्व के बाद रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, अहोई, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, मकर संक्रांति सहित अन्य कई बडे़ त्योहार आते हैं। महिला थाना प्रभारी इंस्पैक्टर शीलावंती ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए एसपी कमलदीप गोयल का विशेष आभार है। उन्हीं की अनुमति से महिला थाना में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। निश्चित ही इस तरह के कार्यक्रम पुलिस को तनाव मुक्त बनाने का काम करते हैं। भविष्य में भी प्रयास रहेगा कि मिल जुलकर इस तरह के त्योहारों को मनाया जाए। सावन मास की इस तीज का सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। समाज के नाम उन्होंने संदेश दिया कि अधिक से अधिक पौधारोपण करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंत्री मनीषा अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि आज जो खुशी उन्हें यहां आकर मिली है उसका अनुभव अलग ही है। अक्सर उन्होंने पुलिस को अपने काम में व्यस्त देखा है। यह दिन खास रहा। इस दौरान पारंपरिक गीत सावन का महीना, झुलावे चित चोर, धीरे झूलो राधे पवन करे शोर भी गाया गया। सुपरहिट हरियाणवी, पंजाबी व हिंदी गाने भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में वर्कशॉप मंडल की अध्यक्ष उमा शर्मा, महामंत्री रोजी जुडियाल, यमुनानगर के मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, रितु भटनागर, यमुनानगर की महामंत्री मनोरमा चौधरी, बुड़िया मंडल से रजनी कंबोज, पूजा मोंगा, नमिता, अमिता शर्मा, विजया बब्बर, रश्मि, अनीता, मनीषा, संध्या, पूनम व सुनीता मौजूद रहे। उधर महिला थाना की ओर से सब इंस्पैक्टर मेवा, एएसआई मेनका, एएसआई बलजीत कौर, एएसआई जसविंदर जस्सी, एएसआई अमरदीप, एएसआई शबाना, एएसआई कमला, एएसआई मीना, हैड कांस्टेबल ममता शर्मा, राजन राणा, सुमन, बबीता, रेनू, फरजाना, सोना, अनीता, अमिता, शीतल, मनप्रीत,गीता, शिमला, सरोज, कुसुम, गुरजीत, सुरेखा, रेखा, मीनाक्षी, रीना, सीआईडी की ओर से अनीता मौजूद रही।
SHARE