Ukraine Russia War Update रूस सेना रोकने के लिए यूक्रेन ने अपने तीन पुलों को उड़ाया

0
750
Ukraine Russia War Update

Ukraine Russia War Update रूस सेना रोकने के लिए यूक्रेन ने अपने तीन पुलों को उड़ाया

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली : 

Ukraine Russia War Update यूक्रेन की राजधानी कीव (Ukraine Russia War Update) के बाहर रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच लगातार जारी है। इस बीच खबर है कि रूसी टैंकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन ने अपने शहर के तीन पुलों को उड़ा दिया है। वहीं इसके अलावा राजधानी कीव में यूक्रेन की सेना ने आज हमले के दौरान एक रूसी विमान को मार गिराया। जोकि एक रिहायशी बिल्डिंग पर आकर क्रैश हुआ और वहां आग लग गई।

हमले के आज दूसरे दिन एक बार फिर रूस ने यूक्रेन के सैनिकों को हथियार डालने की चेतावनी दी है। हालांकि यूक्रेन ने आत्मसमर्पण से इंकार कर दिया है। इसके बाद रूस ने राजधानी कीव पर एयर स्ट्राइक (Ukraine Russia War Update) कर दी है। कीव के रिहायशी इलाकों में लगातार छह धमाके हुए हैं।

 रूसी फौज के कीव पर कब्जे के लिए हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। मालूम हुआ है कि राजधानी कीव में रूसी क्रूज मिसाइल ने यूक्रेन के Su27 जेट को मार गिराया है।

रूस हमले में इतने की जा चुकी जान

रूस के गुरुवार अलसुबह से किए गए हमले में यूक्रेन (Ukraine) में 137 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि विश्व ने हमें अकेला छोड़ दिया है, लेकिन हम किसी भी तरह से हिम्मत नहीं हारेंगे। मालूम हो कि रूसी सेना ने यूक्रेन के चेर्नोबिल (Ukraine Russia War Update) स्थित परमाणु संयंत्र पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र यूक्रेन का वही न्यूक्लियर प्लांट है, जिस पर दूसरे विश्व युद्ध के बाद अप्रैल, 1986 में दुनिया की सबसे भयावह दुर्घटना हुई थी। उस दौरान यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई कर यूक्रेन को तीनों ओर से घेरकर इस देश पर हमला किया गया था और विस्फोटों से पूरे यूरोप में रेडिएशन हो गया था। यूक्रेन की राजधानी से कीव से यह प्लांट 130 किमी है। (Ukraine Russia War Update) उस समय हुए हमलों में यूक्रेन की सुरक्षा-व्यवस्था पूरी तरह धराशायी हो गई थी।

Read Also :  खेल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं : प्रो. राजबीर सिंह

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE