कैथल : यू जे पी वूमेन कैन ट्रस्ट ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

0
576
Independence Day
Independence Day

मनोज वर्मा, कैथल :
कैथल की यू जे पी वूमेन कैन ट्रस्ट के द्वारा स्थानीय करनाल रोड स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में स्वंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  स्वंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यातिथि सीनियर सिटीजन आशा मरवा, वीना शर्मा, राज माटा, रितु खेत्रपाल ,कमलेश मदान एवं बाला माता  ने  ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान गाया।
ट्रस्ट के संस्थापक उमेश शर्मा ने बताया कि रिद्धि शर्मा संगीत आचार्य द्वारा तैयार किया गया बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस मौके पर डा. अनु मक्कड़, रंजू मारवाह, पालवी खेतरपाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, देश के अमर वीर शहीदों, स्वतन्त्रता सेनानियों की कुबार्नी की बदौलत आज हम इस भारत देश में आजादी की खुली हवा में साँस ले रहे है। उन्होंने कैथल जिला वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं  दी और आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीरों का गुणगान किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने सभी वर्ग के लोगो के लिए अनेकों लाभकारी योजनाएं शुरू की हंै। जिनका जनता पूरा लाभ उठा रही है।  उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में हमेशा ही हरियाणा के जवानों का काफी हिस्सा रहा है और इसी प्रकार आजादी के लम्बे संघर्ष में हरियाणा के वीरों ने बहुत ही यातनायें सहते हुए देश को आजाद करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा की सरकार ने किसानों के हितों और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खिलाडियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नई खेल निति शुरू की हुई है। जिस की बदोलत हरियाणा के खिलाडी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खेलो में देश और प्रदेश का नाम ऊँचा करते है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ट्रस्ट की प्रधान रेनू मारवा, रंजू मारवा,रिधि शर्मा, उर्वशी शर्मा, गीता डूडेजा, रेखा  सतीजा,डा अनु मक्कड़, शगुन कपिल ,पल्लवी खेत्रपाल ,पूजा माटा ,रेनू मदान, निशा, महेश शर्मा , प्रिंस माटा, नवीन खेत्रपाल,  ईशान सतीजा आदि उपस्थित रहे।

SHARE