कैथल : तिरंगा यात्रा से वीर शहीदों को किया जाएगा नमन : विधायक लीला राम

0
351
having a meeting
having a meeting

मनोज वर्मा, कैथल :
भारत माता के वीर उन वीर सपूतों की याद में जिन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता व देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की कुबार्नी दी। उन वीर शहीदों के सम्मान में हल्का कैथल में 13 अगस्त को सुबह 10 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन जिमखाना क्लब सैक्टर 21 से किया जाएगा। तिरंगा यात्रा विश्वकर्मा चौक अंबाला रोड से होते हुए पेहवा चौक, लघु सचिवालय, सेक्टर 19 ढांड रोड़ महाराजा पैलेस से होते हुए लाला चरण दास मार्ग से विधायक लीला राम निवास पर तिरंगा यात्रा का समापन किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक लीला राम ने कहा कि भारत देश को स्वतंत्र करवाने में हमारे देश के अनेक वीरों ने कुर्बानियां दी हैं। कुछ लोगों को आज इतिहास में याद किया जाता है कुछ शहीद ऐसे भी थे कि जिनका कहीं भी इतिहास में नाम नहीं दर्ज है। विधायक ने कहा कि भारत देश वीरों की भूमि है। हमारे देश पर जब जब भी संकट आया तभी वीर बहादुर जवानों ने आगे आकर के देश की रक्षा की है और अपने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश के अंदर से आंतक वादियों की कमर तोड़ दी है। हमारे देश के ऐसे अनेक वीर जवानों को जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की कुबार्नी दी है, उन सब के सम्मान में 13 अगस्त को कैथल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य है कि लोग उन सभी वीर बहादुर जवानों शहीदों को याद करें और उनको प्रणाम करें, जिन्होंने हमारे लिए आजादी का रास्ता चुना और आज हम एक आजाद देश में अपना जीवन बसर कर रहे हैं।
विधायक लीलाराम ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में देश के प्रति देशभक्ति निर्माण करना और हमारे शहीदों को याद करना है। ऐसी यात्रा से छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में देश के प्रति जोश निर्माण होता है और देश के प्रति कुछ अच्छा करने का संकल्प भी बनता है। भारत देश अनेकता में विभिनता होते हुए भी हम एक है। क्योंकि भारत देश की संस्कृति विश्व की सभी संस्कृतियों में से श्रेष्ठ है। भारत की भूमि में भगवान का निवास है। भारत भूमि देशभक्तों की और देवताओं की भूमि है।
उन्होंने कहा कि यहां अनेक देवताओं ने जन्म लेकर के लोगों को शिक्षा और ज्ञान देने का काम किया है। यहां आज भी परिवार भावना बनी हुई है लोग एक दूसरे का मान सम्मान करते हैं। बड़े बुजुर्गों का आदर करते हैं और देश के लिए कुबार्नी देने वाले वीर जवानों के प्रति नमन भी करते हैं। इस मौके पर उनके साथ हरपाल शर्मा, रामकुमार नैन, भाग सिंह खनोदा, बेदी संपली खेड़ी, महेंद्र गुहणा, सुरेंद्र बाल्मीकि, सुभाष शर्मा, कुशलपाल सैन, गौरव मित्तल पाडला, मुनीश सांपली खेड़ी, जग्गा सैनी, सत्यवान माजरा, कृष्ण मित्तल, हरिंदर, रामेश्वर मानस, सुशील गुप्ता मिंटू नंबरदार, राम सिंह खेड़ा भी मौजूद रहे।

SHARE