रोहतक : शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली

0
262

संजीव कुमार, रोहतक :
रोहतक में शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। तिरंगा यात्रा में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, रोहतक सांसद डा. अरविंद शर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर, चेयरमैन और रोहतक प्रभारी अरविंद यादव, मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की। देश की आजादी और भारत मां की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले तमाम शहीदों को याद किया गया। देशभक्ति के गीतों और नारों से आसमां गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा महाराजा अग्रसेन चौक रेलवे रोड से शुरू होकर गोहाना अड्डा पर संपन्न हुई। जगह-जगह बाजारों में दुकानदारों ने यात्रा में शामिल नेताओं और लोगों का फूलों से स्वागत किया। यात्रा संयोजक और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने सभी का आभार जताया।

SHARE