भिवानी : तिरंगा यात्रा निकालकर किया शहीदों को नमन

0
336

पंकज सोनी, भिवानी :
शहीद देश के आन बान और शान होते हैं हमें उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। यह बात मिनी बाईपास कार्यालय में नमो नमो संगठन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकालते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डाक्टर वासुदेव शर्मा व भिवानी व्यापार संगठन के प्रधान व नमो नमो संगठन के जिला प्रभारी जेपी कौशिक, राष्ट्रीय मंत्री विजय कुमार ने संयुक्त रुप से कही। इस अवसर पर वहां उपस्थित जनों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभी कार्यकतार्ओं ने मिनी बाईपास से तिरंगा यात्रा भी निकाली। इस अवसर पर विजय कुमार, अनिल कुमार, राजेश चंद्र, सरोज देवी, राखी देवी, महिला अध्यक्ष सुनीता देवी, सचिव अनिल कुमार, राजेश चंद्र उपाध्यक्ष, अंजू देवी जिला महामंत्री, निशा कटारिया, मोनिका मित्तल, सरोज देवी, मंजू रानी प्रदेशमंत्री, रेणु देवी जिला अध्यक्ष, दिनेश कौशिक उपाध्यक्ष, सतवीर फौजी मंडल अध्यक्ष, सूबेदार सुभाष डरोलिया प्रधान, डा. अजय कौशिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

SHARE