गुरदासपुर: दिल्ली मोर्चा को सफल बनाना ही किसान नेता बीबी शरणजीत कौर को श्रद्धांजलि

0
274
गगन बावा, गुरदासपुर:
गांव हयात नगर की किसान नेता बीबी शरणजीत कौर की अंतिम प्रार्थना में किसान मजदूर संघर्ष समिति की नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान विशेष तौर पर पहुंचे प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान मोर्चा को सफल बनाना ही बीबी शरणजीत कौर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि किसान नेता के परिवार को सहायता राशि प्रदान की जाए। सभी किसान मजदूरों ने परिवार के साथ सहानुभूति व्यक्त की। इस मौके पर किसान नेता अनोख सिंह सुल्तानी, बीबी प्रकाश कौर, बख्शीश सिंह सुल्तानी, कलजीत सिंह हयातनगर, अमरीक सिंह हयातनगर, सुखदेव सिंह अलरपिंडी, सोहन सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह कालानंगल, सुखविंदर सिंह, रणबीर सिंह दुगरी, जपकीरत सिंह, महिंदर सिंह थम्मन, सतनाम सिंह आदि मौजूद थे।
SHARE