तोशाम : पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार : डा. अनिता

0
388

सुमन, तोशाम :
डिप्टी सिविल सर्जन डा. अनिता कात्याल ने कहा है कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार है। पेड़ों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। पिछले कुछ सालों के दौरान जिस तरह जंगलों की कटाई हुई। उससे हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ। वे तोशाम स्थित कानूनगो परिवार के सती मंदिर में पौधारोपण कर रही थी। इस मौके पर समाज सेवी राजेन्द्र जैन ने उनका स्वागत किया।
डिप्टी सिविल सर्जन ने कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। यह वातावरण को शुद्ध रखते हैं, कार्बन डाई आॅक्साइड को प्राण वायु आक्सीजन में बदलते हैं। उन्होंने कहा कि हरे पेड़-पौधे से ही प्रकृति है, पौधे जीवन के आधार हैं। यह समाप्त होंगे तो जीव-जंतु यहां तक की प्रकृति ही समाप्त हो जाएगी। इतना ही नहीं पेड़ों से हमें फल, फूल, भोजन व औषधियां प्राप्त होती हैं। यह रहेंगे तो ही जीवन रहेगा क्योंकि वृक्ष कार्बन डाईआक्साइड के अलावा कई विषैली गैसों को भी अपने अंदर समाहित कर हम सब को सुरक्षित करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की।
इस अवसर पर बवानीखेड़ा से एमओ डा. पूजा के अलावा समां सिंघल, रीतू गर्ग, सोनू गर्ग, सुमन, विद्या जांगड़ा आदि महिलाएं उपस्थित थी।

SHARE