Tragic accident on Eastern Peripheral Expressway, 7 dead: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, 7 लोगों की मौत

0
288

दिल्ली से सटें ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर देर रात रविवार को दर्दनाक हादसा देखने को मिला। सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। मरने वालों में अधिकतर बच्चे शमिल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक परिवार हरियाणा के बल्लभगढ़ शादी समारोह से लौटकर अपने घर बुलंदशहर मीठेपुर की ओर जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल भर्ती करवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह हादसा साइट-5 थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि रविवार पौने 9 बजे के करीब बल्लभगढ़ से आ रही ईको कार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। जिसमें एक ही परिवार के 5 की मौत और दो अन्य की भी मौत हो गई है और सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।वाहन चालक आरोपी फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। इस हादसे के बारे में एसपी ग्रामीण ग्रेटर नोयडा कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रात में पौने नौ बजे दुर्घटना हुई। जिसमें से सात लोगों की मौत हो गई है। घायलों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले आठ लोग घायल थे उनमें से दो की मौत हो गई है अब छह लोगों का इलाज चल रहा है जिन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

SHARE