आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने किए भेंट

0
544
Toys were presented to the children of Anganwadi
Toys were presented to the children of Anganwadi

आज समाज डिजिटल, तोशाम:
समाजसेवी राजेन्द्र जैन तोशामिया ने अपनी ओर से आंगनबाड़ी में बच्चों को खिलौने भेंट किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए राजेंद्र जैन का आभार व्यक्त किया। खिलौने खंड कैरू के महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय को सौंपे गए।

बच्चों को आध्यात्मिक शिक्षा देना भी आवश्यक: राजेन्द्र जैन

इस मौके पर राजेन्द्र जैन ने कहा कि बचपन में उन्हें खिलौनों से खेलने का बेहद शौक रहा है। लिहाजा उन्हें भी बच्चों को खिलौने गिफ्ट करना अच्छा लग रहा है।
राजेन्द्र जैन ने कहा कि बच्चों को भौतिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा देना भी आवश्यक है।

अध्यात्म ही हमारे चरित्र का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि माता-पिता, शिक्षकों और समाज के वरिष्ठ व प्रबुद्ध लोगों और संतों को मानव के चरित्र के गिरते स्तर पर विचार करना चाहिए। वयस्क व उम्रदराज लोगों को उच्च चारित्रिक मानकों का प्रेरणादायक वातावरण बनाने के लिए अपने व्यवहार व आचरण के माध्यम से शिशुओं, किशोरों व युवकों को प्रभावित करना चाहिए। यदि हम सभी अपने-अपने आचरण को सुधार कर सच्चरित्र बनें और हमारे उस आचरण का अनुकरण बालक करें, तो अपने आप अपराधों का अंत हो सकता है। बच्चों को ईश्वर भक्ति की प्रेरणा से ओतप्रोत आध्यात्मिक शिक्षा अवश्य दी जानी चाहिए। आज की चकाचौंध में मनुष्य धन-संपत्ति व भोगों के प्रति अति आसक्त हो रहा है। महात्मा गांधी ने कहा था कि सच्ची शिक्षा वह है जो मानव के शरीर, मन व आत्मा का सर्वागीण विकास कर चरित्रवान बना सके।

ये सभी रहे मौजूद

सुपरवाइजर नीलम, सहायक बाबूलाल, पूनम कुमारी ने बच्चों के लिए दिए गए सहयोग पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों की संख्या बढेगी। बच्चों को खेलने के लिए खिलौने मिलेंगे तो उनका मन केंद्र पर लगेगा। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर नीलम, सहायक बाबूलाल, पूनम कुमारी सहित विभिन्न आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :एएनएम तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ होगी कार्यवाही : डीसी

ये भी पढ़ें : 15 तक चल रही राज्य स्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम में लेगें जिला के बच्चे भाग

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE