तोशाम : हर व्यक्ति पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में दे अपना योगदान

0
393

सुमन, तोशाम :
वायु सेना में कार्यरत प्रविन्द्र तक्षक ने कहा कि पेड़ पौधे प्रकृति के सच्चे मित्र हैं, इनसे ही धरती की वास्तविक सुंदरता है। जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। उन्होंने मंगलवार को जल घर हसान में 30 फुलदार व छायादार पेड़ पौधों के साथ एक त्रिवेणी भी लगाई।

पौधारोपण करवाकर पर्यावरण प्रहरी संदीप गौड़ ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए और मानव जीवन को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे कार्बन डाइआक्साइड गैस लेते है और आक्सीजन देते हैं। हरियाली से न केवल वातावरण स्वच्छ होता है बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी हरियाली बेहद जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का भी प्रण लें। पौधारोपण न केवल हमारे बल्कि हमारी आने वाली पीढिय़ों के भविष्य के लिए लाभकारी है। इस अवसर पर समाजसेवी विकास तक्षक, कर्मेंद्र वर्मा, जयलाल तक्षक आदि मौजूद थे।

SHARE