नई दिल्ली: इसरो का ईओएस-03 सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशल फेल

0
582
isro
isro
आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का ईओएस-03 सैटेलाइट लॉन्चिंग मिशन फेल हो गया है। आजादी के जश्न की तैयारियों के बीच इसरो ने अंतरिक्ष में भारत का निगबहान तैनात करने के मकसद से श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से गुरुवार सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर जीएसएलवी-एफ 10 के जरिए धरती पर निगरानी रखने वाले इस उपग्रह का प्रक्षेपण किया। मगर  क्रायोजेनिक इंजन में आई तकनीकी खराबी की वजह से यह मिशन सफल नहीं हो पाया। इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि प्रक्षेपण के क्रायोजेनिक चरण में देखी गई तकनीकी दिक्कतों के कारण इसरो का जीएसएलवी-एफ10/ईओएस-03 मिशन पूरी तरह से पूरा नहीं हो सका। इसके सफल प्रक्षेपण से भारत को काफी फायदा मिलने वाला था। जीएसएलवी-एफ 10 रॉकेट के जरिए भू्-अवलोकन उपग्रह ईओएस-03 के प्रक्षेपण के लिए 26 घंटे की उल्टी गिनती श्रीहरिकोटा में बुधवार को शुरू हुई थी। स्पेसप्लाइट नाऊ के मुताबिक, इसरो ईओएस-03 उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 के बाद से किसी भारतीय अंतरिक्ष प्रक्षेपण में यह पहली विफलता है। इससे पहले इसरो के लगातार 14 मिशन सफल हुए हैं। फरवरी में ब्राजील के भू-अवलोकन उपग्रह एमेजोनिया-1 और 18 अन्य छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के बाद 2021 में इसरो का यह दूसरा प्रक्षेपण था।
SHARE