Farmer movement- Sant Baba Ram Singh shot and committed suicide: किसान आंदोलन- संत बाबा राम सिंह ने गोली मारकर की आत्महत्या

0
216

नई दिल्ली। किसानों का आंदोलन दिल्ली बॉर्डर पर चल रहा है। किसान केंद्र के कानून के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। इस बीच एक दुखद खबर सामने आई। सिंघु बार्डर पर धरने में शामिल संत बाबा राम सिंह नेबुधवार को खुद को गोली मार ली।गोली लगने के कारण उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद उनका लिखा सुसाइड नोट मिला। बाबा राम सिंह नेलिखे अपनेसुसाइड नोट कहा कि वह किसानों की हालत देखकर बहुत दुखी हैं। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर (सिंघु बार्डर) पर धरने में शामिल संत बाबा राम सिंह ने बुधवार को खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद उनको घायल अवस्था में तुरंत एक पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाबा राम सिंह करनाल के रहने वाले थे। उनका एक सुइसाइड नोट भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उनके हक के लिए आवाज बुलंद की है। बाबा जी के सेवादार गुरमीत सिंह ने भी घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि बाबा जी के हरियाणा और पंजाब में ही नहीं, दुनियाभर में लाखों की संख्या में अनुयायी हैं।

SHARE