यूरोप टूर से लौटने पर ही बीमार हुए सुशांत सिंह राजपूत

0
230

पटना|

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में बिहार पुलिस को जांच में चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई है। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि यूरोप टूर से लौटने के बाद सुशांत की तबीयत खराब हो गई थी। रिया चक्रवर्ती ने उन्हें पूरी तरह से अपने चंगुल में ले लिया था। सुशांत के खाते से लेकर क्रेडिट और डेबिट कार्ड को भी वही हैंडिल करने लगी थीं। सुशांत सिंह के कर्मियों ने भी जब ये सबकुछ देखा तो हैरान रह गए। यूरोप टूर के दौरान सुशांत, रिया और उसका भाई शौविक 600 साल पुराने होटल में रुके थे। उस होटल के कमरे बड़े थे। सुशांत ने उसी जगह एक पेंटिंग देखी जिसके बाद वे सोच में डूब गये। सभी को दो नंबर 2019 को ही आना था। लेकिन तीनों उसी साल 28 अक्टूबर को वापस भारत लौट आये।

कॉल डीटेल्स में कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि रिया की बात अनुराग कश्यप से हुई थी। क्या बात हुई थी इसकी जानकारी किसी को नहीं। इसके अलावा भी सुशांत की मौत के बाद जिन लोगों से रिया ने बात की थी उन सभी से पूछताछ की जा सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले रिया चक्रवर्ती के महेश भट्ठ और मुंबई पुलिस एक डीसीपी रैंक के अधिकारी से फोन पर बातचीत करने की बात सामने आयी है। उसने अपने पिता, भाई, दोस्त सैमुअल, सिद्धार्थ सहित अन्य लोगों से भी बात की। लेकिन सबसे कम बात सुशांत के साथ ही की।

बिहार पुलिस सूत्रों ने बताया है कि इस तरीके से रिया के व्यवहार में क्यों परिवर्तन आ गया। रिया पहले की तरह नहीं रह गई थी। उसने भी सुशांत के घर में तानाशाही शुरू कर दी थी। नौकरों से सही ढंग से बर्ताव न करने से लेकर अन्य सभी तरह के आदेश रिया करती थी। सुशांत बिलकुल चुप रहा करते थे। यह बात भी सामने आ रही है कि यूरोप टूर के दौरान एक रोज सुशांत के होटल के कमरे में एक पेटिंग लगी थी जिसे देखने के बाद वे अजीब से सवाल पूछने लगे थे। उस वक्त रिया भी उनके साथ थी। कहा जा रहा है कि उसी ने सुशांत के दिमाग में कुछ चीजें डालीं जिसके बाद वे घबरा गये। आखिर यूरोप में सुशांत के साथ और क्या हुआ जिसके बाद वे इतने घबरा गये थे। कहीं ऐसा तो नहीं कि साजिश के तहत ही उन्हें यूरोप ले जाया गया था।

 

SHARE