Toll Hatao Sangharsh Samiti ने घोषित किए आठ राज्यों के पदाधिकारी

0
364

संजीव कौशिक, रोहतक

Toll Hatao Sangharsh Samiti : टोल हटाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हुड्डा ने वीरवार को संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। वीरेंद्र हुड्डा के मुताबिक, दिल्ली के महेंद्र सिंह राणा को राष्ट्रीय महासचिव व रवीना कुमारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह अलग-अलग राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव और प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है।

धीरज टोहाना को हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष, चरण सिंह कालका को महासचिव, माइकल सैनी व वजीर सिंह मकड़ौली को प्रवक्ता बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से हरीश हूण को अध्यक्ष, नीरज गुज्जर को महासचिव, उत्तराखंड से भोपाल चैधरी को अध्यक्ष, सरदार गुरसेवक सिंह को महासचिव, जम्मू एंड कश्मीर से हामिद मलिक को अध्यक्ष, समीर अहमद खान को महासचिव, बिलाल अहमद बट्ट को प्रवक्ता, राजस्थान के प्रो. रामेश्वर बेनीवाल को अध्यक्ष, हितेश गुज्जर को महासचिव और रामेश्वर रोज को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह कनार्टक से दयानंद पाटिल अध्यक्ष, महाराष्ट्र से अनिल मोरे अध्यक्ष, विनायक राव पाटिल महासचिव, अशोक वानखेड़े को प्रवक्ता, पंजाब से डाॅ. गुरदीत बटाला को अध्यक्ष, बलविंदर सिंह मुक्तसर को महासचिव का पदभार सौंपा गया है।

शीघ्र ही दिल्ली में सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी Toll Hatao Sangharsh Samiti

जारी बयान में वीरेद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि शीघ्र ही दिल्ली में सभी पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें शेष राज्यों के पदाधिकारियों की नियुक्तियों और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य टोल फ्री इंडिया की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती के साथ बुलंद करना है ताकि सरकारों द्वारा आम आदमी से नाजायज तरीके से वसूले जा रहे टोल टैक्स को समाप्त करवाया जा सके।

Also Read : Share Market Update Today शेयर बाजार धड़ाम! खुलते ही 811 पॉइंट लुढ़का

Read Also : Human Rights Day Messages 2021

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE