भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद
Guru Dosh Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: हिंदू धर्म में गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है, कुछ साधक तो गुरुवार के दिन व्रत का संकल्प भी करते हैं। वहीं कुछ लोग कुंडली से गुरु दोष को दूर करने के उपाय भी करते हैं। धन और समृद्धि की प्राप्ति से लेकर जल्द विवाह होने की इच्छा पूर्ति के लिए कुछ विशेष उपाय गुरुवार के दिन किए जा सकते हैं।

इस दिन किए गए उपायों से सुख-समृद्धि, व्यापार में लाभ, विवाह में सफलता और गुरु दोष से मुक्ति मिलती है। पीले रंग का प्रयोग और गुरु मंत्रों का जाप करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस दिन किए गए उपायों से कुंडली के गुरु दोष को दूर करने में भी मदद मिलती है।

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

गुरुवार को भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें। उनको गुड़ व चना दाल का भोग अर्पित करें। इससे घर में खुशियां और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जीवन की सारी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

गुरु दोष से मुक्ति

अगर कुंडली में गुरु दोष है और दांपत्य जीवन में तनाव है, तो गुरुवार को नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। यह उपाय जीवन में तरक्की के रास्ते खोलता है।

विवाह व व्यापार में लाभ

विवाह में रुकावटें आ रही हों, तो केले के पौधे को जल अर्पित करें। व्यापार में घाटा हो तो मंदिर में हल्दी की गांठ की माला भगवान को अर्पित करें।

मनोकामना पूर्ति

गुरुवार को पीले वस्त्र धारण करें और पूजा में पीले फल अर्पित करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

गुरु मंत्र

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।

यह भी पढ़े : वृषभ, कर्क सहित 5 राशियों को तरक्की दिलाएंगे भगवान विष्णु

यह भी पढ़े : गुरुवार को करें ये उपाय, गणेश जी होंगे प्रसन्न