Tiranga Padyatra on 13th August : महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा पद यात्रा

0
215
तिरंगा पद यात्रा के विषय में चर्चा करते प्रो. रामबिलास शर्मा।
तिरंगा पद यात्रा के विषय में चर्चा करते प्रो. रामबिलास शर्मा।

Aaj Samaj (आज समाज),Tiranga Padyatra on 13th August, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शनिवार को बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13 अगस्त को तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा पदयात्रा में महिला मोर्चा विशेष रूप से भाग लेगा साथ ही भाजपा का हर कार्यकर्ता व समाज का हर देश भगत इस यात्रा में शामिल रहेगा।

भाजपा का हर कार्यकर्ता व समाज का हर देश भगत इस यात्रा में रहेगा शामिल – रामबिलास शर्मा

पूर्व मंत्री ने बताया कि यह यात्रा मोहल्ला सैनीपुरा से शुरू होकर परशुराम चौक, सब्जी मंडी, शॉपिंग कंपलेक्स, बालाजी चौक, बस स्टैंड होते हुए राव तुलाराम चौक पर संपन्न होगी। श्री शर्मा ने कहा कि शहीदों की मूर्ति के पास से मिट्टी एकीकरण प्रारंभ 10 अगस्त को किया जाएगा। जिसके संयोजक युवा भाजपा नेता पवन खैरवाल, नवीन शर्मा व अमित माधोगढिया रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसके तहत महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, नारनौल व अटेली विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
इसी कड़ी में आगामी 13 अगस्त को महेंद्रगढ़ विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर महिला मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष भारती सैनी, पूर्व महिला भाजपा जिला अध्यक्ष सरला यादव, सुधीर दीवान, जिला पार्षद देवेंद्र यादव सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Vice President Master Satbir Goyat : अपने चहेतों को फायदा पहुंचा रही है भाजपा जजपा सरकार

यह भी पढ़ें : Deputy Commissioner Monika Gupta IAS : अफवाहों पर ध्यान ना दें नागरिक : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE