Three days later, clashes between protesters and police in Hong Kong: हांगकांग में तीन दिन बाद फिर से प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

0
146

एपी,हांगकांग। हांगकांग में रविवार को सत्ता समर्थक और सत्ता के विरोध में दो रैलियां निकाली गर्इं। हजारों लोगों ने रविवार को असामान्य रूप से पुलिस के प्रति समर्थन दिखाते हुए प्रदर्शन किया। जबकि विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर दंगारोधी अधिकारियों ने मिर्च के स्प्रे का इस्तेमाल किया। काले कपड़े में युवकों ने मॉलों में तोड़फोड़ की। इससे यहां लोगों में गहरा विभाजन सामने आया। उससे पहले छह महीने तक प्रदर्शन हुआ था। शॉपिंग मॉलों में दंगारोधी अधिकारियों को भेजा गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने दीवारों पर स्प्रे से प्रदर्शन संबंधी नारे लिख दिये थे। दंगारोधी पुलिस ने दो शॉपिंग केंद्रों में मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि हांगकांग में वाटरफ्रंट पार्क का नजारा अलग था। वहां बड़ी संख्या में लोग पुलिस के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए निकले थे। उन्होंने लोकतंत्र समर्थन प्रदर्शनकारियों को दंगाई और आतंकवादी करार दिया। हांगकांग करीब छह महीने तक लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन की गिरफ्त में रहा था। उस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

SHARE