जानिए महिलाओं की तीन ‘खराब आदतें’

0
242
Three 'bad habits' of women
Three 'bad habits' of women

आज समाज डिजिटल:
एक सशक्त परिवार के लिए जरूरी है एक सशक्त और स्वस्थ महिला का होना। महिला घर की चीजों के साथ ही हर सदस्य का पूरा ध्यान रखती है पर महिलाएं अक्सर अपनी ही सेहत को लेकर लापरवाह रहती है।

महिलाओं की तीन ‘खराब आदतें’

1. बचा-खुचा खाना

यह महिलाओं की सबसे खराब आदतों में से एक है। इसका असर उनके पोषण पर दिखाई देता है। परिवार में सभी के पोषण का ध्यान रखने वाली महिला अपनी थाली में क्या खा रही उस पर ध्यान नहीं देती। बचा-खुचा खाने की वजह से उन्हें संपूर्ण पोषण नहीं मिलता है। इसकी वजह से कमजोरी, थकान, आयरन-कैल्शियम की कमी व एसिडिटी से जूझना पड़ता है।

2. पूरी नींद न लेना

बच्चों व पति का टिफिन, बुजुर्गों का खाना-पीना संभालने वाली महिला पूरे घर में सुबह सबसे पहले उठती है, लेकिन रात को सभी काम निपटाकर सबसे देर से सोती है। उसकी वजह से वह पूरी नींद नहीं ले पाती। खासकर कामकाजी महिलाओं पर दोहरी जिम्मेदारी होती हैं। उससे कई बीमारियां, चिड़चिड़ापन, भोजन का मन न होना आदि समस्याएं होती हैं। रोजाना हर किसी को 7-8 घंटे की नींद जरूरी है।

3. यूरिन रोकना

इसे हमारे देश में विडम्बना ही कहेंगे क्योंकि यदि महिलाएं यात्रा कर रही हैं तो कई जगह सार्वजनिक शौचालय ही नहीं मिलते और यदि कहीं होते हैं तो बेहद गंदी स्थिति में होते हैं। उसकी वजह से मजबूरन उन्हें यूरिन लंबे समय तक रोकना पड़ता है। यह धीरे-धीरे आदत का रूप ले लेता है। उसके वजह से यूरिन इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें : लुटेरे जेल जाएंगे कमेरों का राज बनेगा – अभय चौटाला

यह भी पढ़ें : फसल बर्बादी के मुआवजे की मांग को लेकर 6 अप्रैल को सड़कों पर उतरेंगे किसान

यह भी पढ़ें : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 28 मई को जींद में करेगा जोरदार रैली : शिवदत्त शर्मा

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE