Three Accused Arrested in Sonipat जैश-ए-मोहम्मद के मददगार हरियाणा पुलिस ने किये गिरफ्तार

0
935
Three Accused Arrested in Sonipat

Three Accused Arrested in Sonipat जैश-ए-मोहम्मद के मददगार हरियाणा पुलिस ने किये गिरफ्तार

आज समाज डिजिटल, पानीपत

Three Accused Arrested in Sonipat :  हरियाणा पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सोनीपत पुलिस ने इन्हें मोबाइल लोकेशन के जरिए धर दबौचा है। दरअसल हरियाणा पुलिस को जम्मू-कश्मीर पुलिस से इनपुट मिला था कि तीन लोग जिनमें एक दंपती है। वह आतंकवादी संगठन जैश के मददगार हैं और वह विदेश भागने की फिराक में हैं। जानकारी मिलते ही सोनीपत सीआईए ने दिल्ली हाईवे पर नाकाबंदी कर जाल बिछा दिया।

Three Accused Arrested in Sonipat

मोबाइल लोकेशन के जरिए हरियाणा पुलिस संदिग्धों को ट्रेस करने में जुटी थी। गन्नौर और मुरथल के बीच जैसे ही वांछित पहुंचे तो पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस सोनीपत पहुंची और अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर तीनों को अपने साथ ले गई।

तरनतारन और चंडीगढ़ के हैं आरोपी करते थे फंडिंग 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपी भारतीय हैं। (Three Accused Arrested in Sonipat) इनमें से रवि और उसकी पत्नी वरिंद्र दीप कौर दंपती हैं जबकि तीसरा साथी कणभ चंडीगढ़ का रहने वाला है। इन पर आरोप है कि यह दोनों जैश के आतंकी मोहम्मद परवेज और उमर फारूख के संपर्क में थे और आतंकी संगठन के लिए काम करते थे। अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले साल नवंबर में जम्मू कश्मीर पुलिस ने उपरोक्त आतंकियों को पकड़ा था। इनके पास से 43 लाख रुपए बरामद किए गए थे। जो कि इन्हीं तीनों ने उन्हें दिए थे। अब यह विदेश भागने की फिराक में थे।

फतेहाबाद से बनवाया था जाली पासपोर्ट 

मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों ने हरियाणा के फतेहाबाद से जाली पासपोर्ट बनवाया था। (Three Accused Arrested in Sonipat) इसके बाद यह तीनों विदेश भागने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रहे थे। पुलिस अब उस ठिकाने की तलाश में है जहां नकली दस्तावेज बनाने का काला धंधा चल रहा है। पुलिस अब जम्मू कश्मीर पुलिस के संपर्क में है जैसे ही तीनों सच उगलेंगे। उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा जो तीनों मददगारों की सहायता कर रहे थे।

Also Read : Action on Terror in Haryana विदेश भागने की फिराक में थे जैश-ए-मोहम्मद के मददगार हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE