आर-पार की होगी लड़ाई : गुरनाम सिंह चढ़ूनी

0
335
gurnam singh
gurnam singh
आज समाज डिजिटल 

कैथल। तीन काले कृषि कानूनों को लेकर देशभर में विरोध जारी है। हरियाणा में भी कई स्थानों पर विरोध में आंदोलन चलाए जा रहे हैं। कानूनों के विरोध को लेकर दिल्ली धरने के लिए किसान रवाना हो गए हैं। नेशनल हाईवे तितरम मोड़ पर किसान एकत्रित हुए। इस दौरान नेशनल हाईवे पर जाम के हालात भी हो गए। इस मौके पर किसानों को दिल्ली रवाना करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे थे। बैठक की अध्यक्षता होशियार गिल कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं करती है, तब तक धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे। सरकार को तीनों कृषि सुधार कानून वापस लेने होंगे। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों के साथ सरकार ज्यादती कर रही है। अभी तक कई किसान आंदोलन में अपनी जान भी गंवा चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। चढूनी ने कहा कि किसान अब आरपार की लड़ाई के मूड में है और तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा, जब तक तीनों कानून निरस्त नहीं हो जाते। आंदोलन की अगली रणनीति संयुक्त मोर्चा की कमेटी ही तय करेगी।

SHARE