छछरौली : गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
337
11 Killers of Mahesh Sentenced to life Imprisonment
11 Killers of Mahesh Sentenced to life Imprisonment

आज समाज डिजिटल, छछरौली :
घर जा रही लड़की पर गोली चलाने के आरोपी को छछरौली पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लेने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से लड़की पर गोली चलाने वाले देशी कट्टे को भी बरामद कर लिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी छछरौली पृथ्वी सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि प्यार में धोखा देने के चलते उसने लड़की पर रंजिशन फायर किया था। आरोपी ने बताया कि वह लड़की से प्यार करता था जिसके चलते वह उसका पीछा करता था लेकिन लड़की उससे बात करने को तैयार नहीं थी। गुस्से में आकर उसने लड़की को जान से मारने का प्रयास किया था। लड़की पर गोली चलाने के आरोपी को पुलिस ने मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और 1 दिन के रिमांड पर लेने के बाद, घटना में प्रयोग देसी कट्टे को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

SHARE